शेयर बाजार क्रैश 2025:13 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली |सेंसेक्स शरुआती कारोबार में 1,200 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई | निफ्टी की शरुआत 415 अंकों की गिरावट के साथ 24,500 के निचे हुई, शेयर बाजार में आज निवशको के डूब गए 2.10 लाख करोड़ रूपए | मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के कारण ग्लोबल मार्केट में बिकवाली देखने को मिली और क्रूड ऑयल के दामों में 13% तक की भारी तेजी देखी गई जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है
1. क्रूड ऑयल के दाम में तेज उछाल
इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर दिखा | अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में 13% तक की भारी तेजी देखी गई जो भारत जैसे क्रूड ऑयल खरीदार देशों के लिए बुरी खबर है |भारत अपनी 85% से ज्यादा तेल जरूरतें इंपोर्ट करता है | इससे ट्रेड डेफिसिट बढेगा| साथ ही महंगाई दर भी बढ़ सकती है |
2. ईरान पर इजराइल का हमला
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली इसके पीछे सबसे वजह रही ईरान पर इजराइल का हमला | जिन टारगेट्स को निशाना बनाया गया,वे ईरानके न्यूक्लियर फैसिलिटिस से जुड़े थे | IRGC चीफ हुसैन सलामी की इस हमले में मौत गई,300 से ज्यदा साईट पे हमला हुआ है
3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पिछले 2 दिनों से शेयर बाजार में निकासी कर रहे है 12 जून को FIIs ने 3,821.42 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की |
CATEGORY FII/FPI * | DATE 13-Jun-2025 | BUY VALUE(₹ Crores)– 13,963.14 | SELL VALUE(₹ Crores)-15,196.61 | NET VALUE(₹ Crores–1,233.47 |
---|
4. भारतीय रूपये में कमजोरी
शेयर बाजार क्रैश 2025: भारतीय रूपये में भारी गिरावट देखी गई डॉलर के मुकाबले,भारतीय रूपया 66 पैसा गिरकर 86.18 प्रति डॉलर पर आ गया | डॉलर की मजबूत मांग,महंगा होता क्रूड और बाजार में गिरावट,तीनों ने मिलकर रूपये को भी कमजोर कर दिया |
5. ग्लोबल बाजारों में कमजोर संकेत
विदेशी शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का माहौल रहा,एशियाई बाजारों में सबसे ज्यादा दबाव रहा | ग्लोबल लेवल पर पुरे शेयर बाजारों में उथल-पुथल से निवेशकों का भरोसा फ़िलहाल डगमगाया हुआ है | जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट,वीके विजयकुमार ने बताया,इजरायल-ईरान तनाव आगे भी जारी रहता है,तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम हो सकते है | आने वाले समय में बाजार में बिकवाली देखने को मिल सकती है |