भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू करने जा रहा है,जिसके तहत IRCTC से तत्काल टिकल बुकिंग करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा | अब केवल वही यात्री Tatkal टिकट बुक कर पाएंगे,जिनकी आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी होंगी | 15 जुलाई से अतिरिक्त आधार-आधारित OTP सत्यापन अनिवार्य होगा |
Tatkal Ticket Booking New Rules
IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules 2025: भारतीय रेलवे विभाग 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है | तत्काल टिकट बुक करने करने के लिये IRCTC की साइट और ऐप पर यूजर को अपना आधार अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करना होगा | नए नियमो के अनुसार अब केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुककर पाएंगे,जिनकी आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी होंगी | रेल मंत्रालय ने 10 जून 2025 को सभी रेलवे जोन को एक निर्देश जारी किया है,जिसमे कहा गया है कि इस आवश्यकता का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल योजना का लाभ उपयोगकर्ताओं को मिलें | रेलवे विभाग कि आधिकारिक संचार से स्पष्ट किया गया है कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल योजना के तहत टिकट IRCTC की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही बुक कर सकेंगें |

Tatkal Ticket Booking में OTP वेरिफिकेशन भी होगा अनिवार्य
IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules 2025: 15 जुलाई से Tatkal टिकट बुकिंग के समय आधार OTP सत्यापन अनिवार्य होगा | यह नियम सभी बुकिंग मोड (ऑनलाइन,काउंटर और एजेंट) पर लागू होगा | अतः अब सभी यात्री को यह सुनिश्चित करना होगा कि Tatkal टिकट बुकिंग करवाते समय आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू और एक्टिव हो | Aadhar से लिंक किए गए IRCTC अकाउंट से अब हर महीने 24 ट्रेन टिकट बुक किए जा सकते है | बिना आधार लिंक अकाउंट से सिर्फ 12 टिकट ही बुक हो पाएंगे|
IRCTC अकाउंट से आधार कैसे लिंक करें
IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules 2025: IRCTC अकाउंट से आधार लिंक सबसे पहले irctc की वेब साइट पे जाना होगा या फिर इसके मोबाइल ऐप पे जाके भी कर सकते है
IRCTC अकाउंट से आधार लिंक IRCTC वेब साइट या IRCTC Rail Connect ऐप के माध्यम से निम्न प्रकिया से करे |
- www.irctc.co.in पर जाएं या IRCTC Rail Connect ऐप खोलें |
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें |
- ‘My Account’ सेक्शन में जाएं और ‘Link Your Aadhar’ या ‘Aadhar KYC’ पर क्लिक करें |
- 12 अंकों का आधार नंबर या वर्चुअल ID दर्ज करें |
- Send OTP पर क्लिक करें |
- Aadhar से लिंक Mobile नंबर पर आऐ OTP को दर्ज करें |
- सहमती फॉर्म को स्वीकार करें और सबमिट करें |
IRCTC अकाउंट पे आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद,आपकी IRCTC प्रोफाइल में आधार स्टेटस ‘Verified’ दिखेगा|
Aadhaar Verified Passenger को Master List में कैसे जोड़ें
IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules 2025: IRCTC Tatkal टिकट बुकिंग के समय केवल वाही यात्री चुने जा सकेंगें जो आधार से वेरीफाई हों | यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी जा रही है जिससे आप आसानी से Aadhar वेरीफाई यात्रियों को IRCTC Master List में जोड़ सकते हैं ,नीचे दिए प्रोसेस को फ़ॉलो करना होगा:
- www.irctc.co.in पर जाएं या IRCTC Rail Connect ऐप खोलें |
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें |
- लॉग इन करने के बाद ‘My Profile’ -Master List में जाना होगा |
- यात्री की जानकारी भरें-Name(जैसा आधार में है),जेंडर,जन्मतिथि और आधार संख्या दर्ज करें |
- ID प्रूफ के तौर पर AADHAR चुनें |
- डिटेल सबमिट करें |
IRCTC ID पर वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होते ही स्टैटस Pending से Verified में बदल जाएगा |

सिर्फ 10% यूजर्स आधार सत्यापित
IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules 2025: IRCTC के अनुसार,देश भर में इसके यूजर्स संख्या 13 करोड़ से ज्यादा है,लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें से महज 10% यूजर ही आधार से वेरिफाइड है | ऐसे में Tatkal टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के मकसद से भारतीय रेलवे ने नियमों को सख्त बनाते हुए सिर्फ आधार सत्यापित IRCTC अकाउंट को ही ऑनलाइन Tatkal Ticket Booking कि अनुमति दी है |